अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जनपद मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान माता प्रसाद विश्वकर्मा और धीरज कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 17 अप्रैल 2026 को सामने आया था, जब वाराणसी जनपद के बभनियाव निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा ने अपनी बहन की हत्या को लेकर तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बहन की हत्या उसके ससुराल पक्ष द्वारा की गई है।
तहरीर के आधार पर चुनार थाने में मु0अ0सं0-152/2025 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए दोनों आरोपियों को चुनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

