जयपुर की मिस इंडिया ग्लैम रिषिका मुदगल ने युवतियों को दिया प्रशिक्षण, 7 जनवरी 2022 को शहर के प्रधान कांपलेक्स में होगी मिस धौलपुर 2022 प्रतियोगिता, वैष्णवी फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से हो रहा कार्यक्रम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जयपुर की मिस इंडिया ग्लैम रिषिका मुदगल ने युवतियों को दिया प्रशिक्षण, 7 जनवरी 2022 को शहर के प्रधान कांपलेक्स में होगी मिस धौलपुर 2022 प्रतियोगिता, वैष्णवी फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से हो रहा कार्यक्रम | New India Times

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सोच का निर्वहन करते हुए शहर के प्रतिष्ठित वैष्णवी फाउंडेशन संस्था द्वारा 7 जनवरी 2022 को मिस धौलपुर कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। लड़कियों एवं युवतियों को ट्रेनिंग देने के लिए मंगलवार को जयपुर की मिस इंडिया ग्लैम रिषिका मुदगल धौलपुर पहुंची। उन्होंने शहर के निजी प्रतिष्ठान पर युवतियों को रैंप पर चलने के लिए कैटवॉक एवं अन्य हुनर सिखाए। इस अवसर पर मिस इंडिया ग्लैम ऋषिका मुदगल ने कहा कि वर्तमान युग में बेटियां समाज में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बेटियों को सिर्फ संरक्षण और बेहतर पर्यावरण देने की जरूरत है। धरती से लेकर आसमान तक समाज में बेटियां परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा वैष्णवी फाउंडेशन द्वारा धौलपुर जिले की बेटियों को कैरियर बनाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म तैयार कराया है। शिक्षा, चिकित्सा, संगीत, साहित्य, खेल के साथ कला में भी बेटियां अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा प्रतिस्पर्धा के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में दबदबा कायम कर रही है। उन्होंने कहा मंगलवार को वैष्णवी फाउंडेशन के सौजन्य से बच्चियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। धौलपुर जिले की बेटियों में हुनर एवं टैलेंट की कमी नहीं है। सिर्फ इनकी प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है।

बेटियां समाज की धरोहर: ऋतु पांडेय

वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका एवं आयोजक ऋतु पांडे ने बताया कि संस्था के द्वारा बेटियों को अवसर देने के लिए धौलपुर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ सोच तक सीमित नहीं रहना चाहिए। समाज के लोगों को बेटियों को संबल देने के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। बेटे बेटी की खाई का अंतर खत्म करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में मौका देने के लिए अग्रसर करना चाहिए। इस अवसर पर असलम खान, के डी सक्सेना, गुंजन तिवारी, प्रबंधक जाह्नवी पांडेय, मनीष जैन, लोकेंद्र पांडेय, राहुल तिवारी, कमल सैनी, आकाश पराशर, गौरव पांड्या, ट्रेनर जीशान खान, चेतना उपाध्याय आदि सदस्य समेत तमाम संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article