मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विकास खंड जुन्नारदेव के जनपद शिक्षा केन्द्र में आज जिला परियाजना समन्वयक जे.डी. इरपाची के द्वारा विकासखण्ड जुन्नारदेव के समस्त बीएसी तथा जनशिक्षकों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें प्रमुख रूप से समग्र शिक्षा अभियान के सभी कार्यों की समीक्षा की गई तथा जनशिक्षकों को माॅनिटरिंग के संबंध में विस्तृत निर्देश प्रदाय किए गए तथा सतत माॅनिटरिंग कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया. बैठक में जिला परियोजना समन्वयक जे.डी. इरपाची, एपीसी एम.पी. चैरिया, बी.आर.सी. ओ.पी. जोशी तथा जनपद शिक्षा केंद्र के समस्त बी.ए.सी. स्टाॅफ एवं सी.ए.सी. उपस्थित थे।
