अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

चालीसगांव रोड पुलिस ने राजस्थानी युवक से चार देसी पिस्टल और बीस जिंदा कारतूसों के साथ सोमवार की देर रात को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायधीश ने संदिग्ध आरोपी इकबाल खान वली मोहम्मद को 4 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं।
मंगलवार की दोपहर को एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अधिकारी संदीप पाटील ने बताया कि सोमवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि इकबाल खान वली मोहम्मद 19 वर्ष व्यवसाय-मार्बल काम निवासी मजत, ठाकरखेडा शिला की डहाणी समदडी तहसिल-शिवाना जि.बाडमेर, राजस्थान आगरा मुंबई महा मार्ग की चालीसगांव चौराहे पर देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बिक्री करने के इरादे से आने वाला है। इस दबिश पर तत्काल प्रभाव से एक दल का गठन किया और पुलिस ने निर्धारित समय पर छापेमारी कर खान की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस ने चार देसी पिस्टल और बीस जिंदा कारतूसों को जब्त किया है।
मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहाँ न्यायाधीश ने उसे 4 दिनों की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश पारित किए। पुलिस ने आशंका जताई है कि संदिग्ध आरोपी ने राजस्थान और धुलिया शहर में बड़े पैमाने पर देसी पिस्टल की बिक्री की होगी। पुलिस इस दृष्टिकोण से जांच पड़ताल कर रही है।
इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडीत, अपर पुलिस अधिक्षक प्रशांत बच्छाव,
उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनकर पिंगळे के मार्गदर्शन में चालीसगांव रोड थाना प्रभारी अधिकारी संदिप पाटील, पीएसआई एन.जी. चौधरी, हेड कांस्टेबल पंकज चव्हाण, कैलास वाघ, बी.आय. पाटील, संदीप कढरे, अविनाश पाटील, हेमंत पवार, स्वप्नील सोनवणे, शरद जाधव, प्रशांत पाटील ने धर दबोचा. संदिग्ध के खिलाफ चालीसगांव रोड पोलीस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
