अनास नदी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अनास नदी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा | New India Times

झाबुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पीएचई के अनास नदी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे जहां शहर में नियमित रूप से जल प्रदाय करने के संबंध में आवश्यक निर्देश पीएचई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को दिए.

जल प्रदाय करने के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के टेक्निकल एक्सपर्ट नगर पालिका झाबुआ के साथ समन्वय कर शहर की पेयजल व्यवस्था को नियमित करने के कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में और व्यवस्थित रुप से करने हेतु प्रस्ताव शासन को तत्काल भेजे जाएं जिससे पेयजल की समस्या का स्थाई निराकरण हो सके.

अनास नदी स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा | New India Times

कलेक्टर श्री मिश्रा ने पीएचई के द्वारा लगाई गई पूर्व की पाइप लाइन एवं नगर पालिका द्वारा लगाई गई नवीन पाइप लाइन दोनों का अवलोकन किया एवं राम कृष्ण नगर में स्थापित वाल्व का भी अवलोकन किया.

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल एन गर्ग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एन एस भिंडे, सीएमओ श्री एल एस डोडिया, एसडीओ पीएचई श्री राहुल रघुवंशी, पी एच ई के उपयंत्री श्री तिवारी एवं नगर पालिका के उपयंत्री उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article