रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन मंत्री संजय कामले एवं प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता की सहमति से महिला कांग्रेस नेत्री सुनीता अलावा को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सुनीता अलावा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनीता अलावा ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर जिलेभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं, युवतियों एवं महिलाओं को जोड़कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
पूर्व विधायक वाल सिंह मेड़ा, शंकर सिंह भूरिया, साबिर फिटवेल, जितेंद्र सिंह राठौर, बबलू कटारा, नटवर डोडियार, नर्वेश अमलियार, जसवंत भाभर, आनंद चौहान, विक्की डोडियार, दीपू डोडिया, श्वेता गंगा मोहनिया, ग्लेंसी डोडियार, गोरी कटारा, मालू डोडियार, सायरा बानो, वसीम सैयद, हर्ष जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

