संदिग्ध हालात में अधेड़ महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी | New India Times

डी.के. गुप्ता, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

संदिग्ध हालात में अधेड़ महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी | New India Times

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नानक चौकी के अर्जुननगर कॉलोनी में एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान ऊषा शुक्ला (55) पत्नी स्वर्गीय मुनेश शुक्ला के रूप में हुई है, जो हाण्डा एजेंसी के सामने स्थित अपने मकान में अकेली रह रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब दो दिनों से मोहल्ले में तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के साथ मकान का ताला तोड़ा गया, जहां महिला का शव तख्त पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह करीब 30 वर्ष पूर्व फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लौकिहा में हुआ था। संतान न होने के कारण उनके पति ने दूसरी शादी की थी। पति की लगभग 10 वर्ष पहले कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। मृतका अपनी सौतन सुमन शुक्ला के साथ रह रही थीं, लेकिन सुमन देवी 22 अप्रैल को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर जनपद के इटौली गांव गई हुई थीं, जिससे महिला घर में अकेली थीं।
मृतका के देवर विनोद शुक्ला द्वारा मामले में तहरीर दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article