एमपीटास पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए 7 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एमपीटास पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए 7 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन | New India Times

एमपीटास पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते थे परंतु संशोधित आदेश के बाद स्कॉलरशिप आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा कर 7 सितम्बर कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु एमपीटास पोर्टल पर छात्रवृत्ति के आवेदन अब 7 सितंबर तक कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि
31 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी, किन्तु कुछ विभागों द्वारा विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा अपलोड नहीं किए जाने के कारण अब आवेदन करने की तिथि को 07 सितम्बर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। समस्त पात्र विद्यार्थी जो आवेदन करने से वंचित रह गए हैं वे निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article