सेवानिवृत्त होने पर किया गया विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सेवानिवृत्त होने पर किया गया विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

धार जिले के संकुल केन्द्र कन्या हाईस्कूल तिरला अन्तर्गत शासकीय कन्या आश्रम गंगानगर से सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप पाटीदार, खुमानसिह भंवर व रमेश चंद्र सोलंकी, विशिष्ट अतिथी आहू संकुल प्राचार्य जैन सर, उत्कृष्ट तिरला प्राचार्य सीमा मिश्रा मेम, बोधवाडा संकुल प्राचार्य अखिलेश चौरे सर, माडल स्कूल प्राचार्य राजेश पाटीदार, बी आर सी तिरला गंगाराम अचाले सर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कल्पना नालकर मेम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनशिक्षक जीवन मकवाना द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के बचपन से सेवानिवृत्ति तक के सफर तक के मुख्य अंश बताए।

सेवानिवृत्त होने पर किया गया विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों का शाल श्रीफल व उपहार भेट कर भावभिनी बधाई दी व समस्त शिक्षक साथियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर जनशिक्षक भारत सिंह मण्डलोई, जीवन मकवाना, कैलाश चन्द्र सोलंकी, रामप्रसाद यादव, नारायण पाटीदार, मनोज मुकाती, कमलेश पांडेय, मुकेश वर्मा, गणपत पाटीदार, नारायण राठौर, राजेश पाटीदार, ललीता चौहान, मीना राठौर, चित्रा बैरागी, रेखा यादव, संगीता राठौर व संकुल केन्द्र के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रंजना चौहान व जीवन मकवाना ने किया व आभार प्रदर्शन नारायण राठौर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article