सोशल मीडिया पर इस्टाग्राम, फेसबुक व जी-मेल आईडी हैक कर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर इस्टाग्राम, फेसबुक व जी-मेल आईडी हैक कर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस ने फरियादी के शिकायती आवेदन पत्र की प्राथमिक जांच करते सही पाए जाने पर थाना कोतवाली धार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
क्राईम ब्रांच धार, थाना कोतवाली एवं थाना नौगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा जांच में आए मोबाइल नम्बर व खाता नम्बर की जांच करते उक्त खाता नम्बर शाजापुर के रहने वाले तात्या उर्फ राजकुमार पटेल के नाम पर होना पाया गया। तात्या उर्फ राजकुमार के संबंध में गोपनीय जानकारी लेते हुए टीम ने पाया कि वह मोबाइल की अच्छी जानकारी रखता है तथा वर्तमान में इन्दौर में निवास करता है। क्राईम ब्रांच धार, थाना नौगांव व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसका पूरा नाम पता पूछते उसने अपना नाम तात्या उर्फ राजकुमार पिता लक्ष्मीनारायण मल्डावडिया जाति खाती पटेल उम्र 19 साल निवासी आठममाता मोहल्ला ग्राम मोहना थाना मोहन बडौदिया जिला शाजापुर हाल मुकाम हरिसिद्धी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर बताया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से धोखाधडी में प्रयुक्त 01 मोबाइल, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड जप्त कर लिए है। आरोपी राजकुमार को पकड़ने में क्राईम ब्रांच धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय, उनि धीरज सिंह राठौर, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. गुलसिंह, प्रआर. राजेश, आर. बलराम, आर. माधवसिंह, आर. राहुल, आर. संग्राम, सायबर शाखा धार से आर. प्रशांत, आर. विवेक एवं थाना प्रभारी नौगांव श्री आनंद तिवारी, सउनि भेरूसिंह देवड़ा, थाना इंचार्ज कोतवाली श्री रवि वास्के की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सोशल मीडिया पर इस्टाग्राम, फेसबुक व जी-मेल आईडी हैक कर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

1. सोशल मीडिया की आईडी हेक कर, संबंधित आईडी के फ्रेंड में मैसेज कर मांगता था रूपये।
2. आरोपी ने अब तक धार की 02, इन्दौर के 03 व शाजापुर की 02 कुल 07 इस्टाग्राम, फेसबुक व जीमेल आईडी हेक करना कबूला है तथा संपत्ति संबंधी अपराधियों की गैंग का भांडाफोंड कर वर्ष 2021 की लूट, चोरी संबंधी पाँच मामलों में चोरी एंव लूटी गई मोटर साईकिले बरामद कर 4 आदतन अपराधियों गिरफ्तार करने में थाना गंधवानी एंव क्राईम ब्रांच को मिली अतिमहत्वपूर्ण सफलता.
3. हिरासत मे लिए गए उक्त आरोपीगणों ने पुछताछ के दौरान अपने चार अन्य फरार साथियों दिनेश, सिकदार, कालिया व अनिल के चोरी, लूट सहित 5 अपराध घटित करना स्वीकार किये।
4. गिरफ्तारशुदा उपरोक्त आऱोपीयो से थाना गंधवानी के लूट, मोटर साईकिल चोरी के पाँच विभिन्न अपराधों में लूटी एंव चोरी की गई 5 मोटर साईकिलों के साथ एक अन्य मोटर साईकिले सहित कुल 6 मोटर साईकिले एंव 2 एन्ड्रोईड मोबाईल बरामद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article