मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से हुआ समाप्त, रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह रहेगा जारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से हुआ समाप्त, रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह रहेगा जारी | New India Times

मध्यप्रदेश में कोविड 19 नियंत्रण में है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट कर एक हजार के नीचे पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है लेकिन रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।

मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से हुआ समाप्त, रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह रहेगा जारी | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि तीसरी लहर के लिये अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आप सभी से अपील है कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article