देवरी-रसेना सड़क की नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य पर जांच के बाद भी ठेकेदार ने नहीं किया कोई सुधार, प्रशासनिक अधिकारी के बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार कर रहा है मनमानी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी-रसेना सड़क की नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य पर जांच के बाद भी ठेकेदार ने नहीं किया कोई सुधार, प्रशासनिक अधिकारी के बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार कर रहा है मनमानी | New India Times

देवरी-रसेना सडक निर्माण के बाद जो ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने पक्की नाली स्वीकृत कराई है जिसका ठेकेदार द्वारा खेरूआ ग्राम व रसेना ग्राम में नाली का निर्माण किया जा रहा हैं वो बहुत ही घटिया गुणवत्ताहीन किया गया है जिसकी ग्रामीणों द्वारा शिकायतों पर लगातार खबर प्रकाशित की गई जिसमें पीडब्लूडी विभाग के जिले के आला अधिकारी व देवरी एसडीओ इंजीनियर द्वारा निर्माण कार्य स्थल पर दौरा कर नाली निर्माण में गुणवत्ता रखने तथा गुणवत्ताहीन किये गये निर्माण कार्य को सुधार करने के ठेकेदार को सख्त निर्देश भी दिये गये थे.

देवरी-रसेना सड़क की नाली निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य पर जांच के बाद भी ठेकेदार ने नहीं किया कोई सुधार, प्रशासनिक अधिकारी के बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार कर रहा है मनमानी | New India Times

मगर उसके बाद भी ठेकेदार द्वारा मनमर्जी के साथ निर्माण कार्य किया गया है और जहां नाली बन चुकी वहां नाली डस्ट से बनने के कारण जर्जर होकर दरारों में आ गई है व नाली में से डस्ट झरने लगी है. गुणवत्ता हीन नाली बनने के कारण कई घरों में पानी बरसात होने के कारण पानी भर रहा है व जो जर्जर नाली बनाई गई उसमें थोड़ी सी रेत सीमेंट के मसाले से दरारों को भरा जा रहा है जबकि घटिया नाली बनाई गई है जो इस बरसात में ही जर्जर होकर टूट जायेगी. वहीं नाली की कम चौड़ाई बनाने से पानी नाली में से नही निकल पा रहा है और घरों में सीधा भर रहा है. वहीं मुरम भी दिखावे मात्र की डाली जा रही है वो भी वैठ रही है इसके बाद भी अधिकारी दिखावे मात्र के लिये दौरा करते है और ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से ही कार्य किया जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article