कोरोना से जंग में मदद को तत्पर लोग, कलेक्टर श्री सिंह ने माना आभार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कोरोना से जंग में मदद को तत्पर लोग, कलेक्टर श्री सिंह ने माना आभार | New India Times

धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों,औद्योगिक इकाईयों, जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे योगदान पर शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है सभी के सहयोग से हम करोना पर अवश्य विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई अपने स्तर पर सरकार और जनता की मदद करने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में मनावर क्षेत्र में संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु सचिन पांडेय साई ग्रुप, रवि खंडेलवाल एवं गिट्टी क्रेशर मालिकों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर को आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान, तहसीलदार सी एस धारवे, बीएमओ डॉ जी.एस. चौहान, नायब तहसीलदार हितेंद्र भवसार, स्टोन क्रशर समूह से विपुल गंगवाल, मेहताब फौजी, यतेश अग्रवाल,अर्पित राठौड़, मेहुल शर्मा डॉ संजय मुवेल, बीपीएम मुकेश पाटीदार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article