आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मौ स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय के शिक्षकों को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Mohan Yadav के 61वें जन्मदिवस को छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज (दंदरौआ धाम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने की।
विशिष्ट अतिथियों में वीईओ गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, संस्था प्राचार्य एम.एल. वर्मा, प्राचार्य के.एल. खेश (मेहगांव), संयोजक डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, इंदर सिंह राणा, दिनेश भटेले, नरेश यादव, सतपाल सिंह यादव एवं मेहबूब खान (परेड कमांडर) शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शकील खान द्वारा किया गया।

