थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के राप्ती नदी में डूबा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के राप्ती नदी में डूबा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद | New India Times

थाना कोतवाली बाँसी में 27 मार्च 2021को आगंतुक श्री बुद्धू पुत्र दाउ निवासी देवपुर थाना कोतवाली बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपने पुत्र प्रदीप साहनी उम्र 16 के नदी में स्नान करते समय डूब जाने के संबंध में थाना पर सूचना दी गई थी जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक बांसी श्री शैलेश कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ रवाना होकर प्रदीप साहनी उपरोक्त की तलाश राप्ती नदी में गुलरिया लाला बंधे के आसपास स्थानीय गोताखोर एवं ग्राम वासियों की मदद से किया गया परंतु प्रदीप उपरोक्त का कोई पता नहीं चल सका.

थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के राप्ती नदी में डूबा युवक, कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद | New India Times

प्रदीप के तलाश के क्रम में एसडीआरएफ की टीम गोरखपुर से संपर्क कर बुलाया गया और आज पुन: एसडीआरएफ और थाना स्थानीय पुलिस बल और गोताखोरों की मदद से प्रदीप का शव गुलरिया लाला के पास राप्ती नदी से बरामद किया गया. शव को सील सर्व मोहर कर पोस्टमार्टम हेतु सिद्धार्थनगर रवाना किया गया तथा एसडीआरएफ गोरखपुर टीम को प्रभारी निरीक्षक श्री शैलेश कुमार सिंह द्वारा इस कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article