डॉक्टर बनकर सुशील ने अपने पिता का सपना साकार किया | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

डॉक्टर बनकर सुशील ने अपने पिता का सपना साकार किया | New India Times

अंबेडकर नगर जिले के सिकंदरपुर निवासी डॉक्टर सुशील सोनी, पुत्र संतराम सोनी का सिलेक्शन एम्स दिल्ली अस्पताल में हुआ है। यह जानकारी उनके पिता संतराम सोनी ने दी उसके बाद डॉक्टर सुशील सोनी से फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि आज मेरी मेहनत सफल हुई और उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी क्षेत्र में आदमी मेहनत से कार्य करें तो सफलता जरूर मिलती है, साथ ही साथ उन्होंने जानकारी दी कि आर्थो से MD भी किया हूं। डॉक्टर सुशील को आर्थो की अच्छी जानकारी होने के कारण सफदरगंज हॉस्पिटल में चयन हुआ जहां पर एक वर्ष कार्य उपरांत एम्स में इंटरव्यू होने के बाद अब इनका सिलेक्शन एम्स दिल्ली के अस्पताल में हो गया है यह खबर सुनते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सुशील के चाहने वालों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article