भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्तराखंड आपदा प्रभावित के लिए हुआ दुआ का आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, छपरा/पटना (बिहार), NIT:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा उत्तराखंड आपदा प्रभावित के लिए हुआ दुआ का आयोजन | New India Times

छपरा शहर के मुबारक लेन दहियावां स्थित हसन मंज़िल में भाजपा नेता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्लेशियर फट जाने से हुए हादसे में पीड़ितों के लिए मुस्लिम समाज द्वारा दुआ का आयोजन किया गया। श्री छपरवी ने बताया कि मेंस टेलर्स के प्रोपराइटर जनाब इसराइल साहब की धर्मपत्नी के 40वां के अवसर पर विशेष रूप से उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा जिस तरह से आई है उस से लोगों को सबक़ लेने की आवश्यकता है कि प्रकृति से छेड़छाड़ बिल्कुल महंगा साबित होगा। पेड़ पौधों को लगाने के साथ उसे बचाने की भी मुहिम चलानी चाहिए। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र छपरा के संचालक इमरान हसन ने कहा कि ऐसी आपदा के शिकार कोई भी व्यक्ति न हो हमने ऐसी कामना अल्लाह से की है। इस अवसर पर मौलाना अहमद रज़ा जौहरी, हाफ़िज़ हसनैन नूरी, मौलवी ज़ियाउद्दीन अहमद, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अमन सेना के अध्यक्ष तशफ्फी हुसैन, मोहम्मद अरमान इत्यादि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article