चलती मालवाहक गाड़ी का पहिया निकला, बड़ी दुर्घटना टली | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

चलती मालवाहक गाड़ी का पहिया निकला, बड़ी दुर्घटना टली | New India Times

ग्राम पंचायत खापा स्वामी के रेलवे गेट से लगभग 100 मीटर दूर एक मालवाहक वाहन (छोटा हाथी), जो सामान लेकर डुंगरिया से जुन्नारदेव की ओर जा रहा था, अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चलते समय गाड़ी का पिछला पहिया निकल गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर तिरछा हो गया।

स्थानीय निवासी दीपक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। गाड़ी का सॉफ्ट (सस्पेंशन) टूटने की वजह से यह हादसा हुआ। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 7:00 बजे तक गाड़ी को ठीक कर लिया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उस समय सड़क पर आगे-पीछे अन्य वाहनों का भी आवागमन हो रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी, लेकिन समय रहते हादसा टल गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article