दाई अंगा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के लिए बुरहानपुर विधायक ने की 15 लाख़ रुपए की अनुशंसा | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दाई अंगा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के लिए बुरहानपुर विधायक ने की 15 लाख़ रुपए की अनुशंसा | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के कार्यालय सचिव मोहम्मद फारुक चिश्ती ने बताया कि मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के प्रयासों से प्राचीन दाई अंगा कब्रिस्तान, हमीदपुरा बुरहानपुर की बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए बुरहानपुर के लोकप्रिय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने उनकी विधायक निधि वित्तीय वर्ष 2020- 2021 से 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा ज़िला योजना अधिकारी, बुरहानपुर से करते हुए मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष के निर्देश अनुसार तदाशय का पत्र उपस्थित सरपंच और सरदारों ने अनुशंसा पत्र विधायक के हाथों से प्राप्त किया। इस अवसर पर अनवर चौधरी, हाजी सलीम मेहंदी, डॉक्टर अहमद उल्लाह अंसारी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जाकिर, अब्दुल गनी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सादिक, खलील अहमद, मोहम्मद सादिक अशरफी, मोहम्मद इब्राहिम, इकबाल हुसैन, मोहम्मद फारूक चिश्ती, अब्दुल खालिक सरदार आदि मौजूद थे। मोमिन जमात बुरहानपुर के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, सरपंचों और सरदारों आदि ने 12 लाख की अनुशंसा पर लोकप्रिय विधायक बुरहानपुर ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article