उद्योगपतियों के हित की लड़ाई लड़ रही है भाजपा सरकार: अजितेश पांडेय | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

उद्योगपतियों के हित की लड़ाई लड़ रही है भाजपा सरकार: अजितेश पांडेय | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पाण्डेय मनी के नेतृत्व में विधानसभा महसी में मुसल्लमपुर के रखौना मौजे में किसान चौपाल का आयोजन किया व समाजवादी साथियों व किसानों के साथ पद यात्रा निकाल कर किसानों के प्रति तानाशाही रवैय्या व किसानों के ऊपर जबरन थोपे गए कृषि बिल पर चर्चा की,साथ ही समाजवादी नीतियों व अखिलेश यादव सरकार में हुए जन कल्याणकारी व विकास कार्यों के बारे में आम जनमानस को अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजितेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार किसानों का दोहन करने में लगी है । यह सरकार किसानों के हित की नहीं बल्कि चंद उद्योगपतियों के हित की लड़ाई लड़ने में जुटी है । वहीं प्रदेश की योगी सरकार ने 4 सालों में केवल सपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों का फीता काट कर अपनी पीठ थपथपाई है । प्रदेश के किसान आज बिचौलियों के हाथ अपना गल्ला बेचने को मजबूर हैं और सरकारी मंडिया व समितियां दलालों के हाथों बिक चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्ना अली, आमिर अली, रकीबुद्दीन, बलराम यादव, महबूब अली, आलोक तिवारी, धर्मराज यादव, सद्दाम खान, राजा अली, सोनू अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article