नव वर्ष सेवा सप्ताह के तहत पूरे छिंदवाड़ा जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविरों का होगा आयोजन: हम फाउंडेशन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नव वर्ष सेवा सप्ताह के तहत पूरे छिंदवाड़ा जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविरों का होगा आयोजन: हम फाउंडेशन | New India Times

राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउंडेशन महाकौशल प्रान्त की छिन्दवाड़ा जिला इकाई द्वारा आगामी नववर्ष को सेवा सप्ताह के रूप में सम्पूर्ण जिले में शंकराचार्य नेत्रालय के सहयोग से विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवम स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। जिसका शुभारम्भ 1 जनवरी 2021 से पांढुर्ना से होगा। दिनांक 2 जनवरी सौंसर, 3 जनवरी जुन्नारदेव, 4 जनवरी परासिया, 5 जनवरी छिन्दवाड़ा तथा 6 जनवरी को चौरई में समापन होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा। आयोजन समिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अरविंद फोले, अध्यक्ष दिलीप लाडेकर, प्रदेश समन्वयक खेमराज तीतरे, जिला महामंत्री संजय जैन, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार पांडेय, जिला महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी ताई खुरसुंगे सहित चिंतामन खुरसुंगे, गुड्डू कावले, राहुल अमूल्ये, आनंदराव दरवई, सुरेश धुर्वे आदि जिले की विभिन्न शाखा अध्यक्षों ने आम जनता को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो लाभ लेने हेतु आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष न्यायमूर्ति एच पी सिंह, महाकौशल प्रान्त अध्यक्ष प्रमेश शंकर शर्मा ने सेवा कार्य हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article