देवरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नगर में चलाया गया रोको टोको अभियान, लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बना कर मातारानी के दर्शन करने का किया निवेदन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नगर में चलाया गया रोको टोको अभियान, लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बना कर मातारानी के दर्शन करने का किया निवेदन | New India Times

सागर जिले की देवरी तहसील की पुलिस विभाग की अनुविभागीय अधिकारी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में देवरी थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को द्वारा पूरी देवरी थाना टीम के साथ सिविल लाइन चौराहा से लेकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर सहजपुर चौराहा तक रोको टोको अभियान चलाया गया जिसमें नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी पंडालों व मंदिरों में हो रही भीड़ के लोगों को माक्स लगाने व सेनेटाईजर उपयोग करते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिये समझाईश दी साथ ही मुख्य सड़क पर तेज गाड़ी चलाने वाले व मंदिरों में फालतू आवारा घूम रहे लड़कों को भी फटकार लगायी गई। देवरी एसडीओ पी मेडम द्वारा सभी नगर वासियों से मुख्य सड़क पर जाकर नगर भ्रमण के दौरान निवेदन किया गया कि सभी माक्स लगाकर सोशल डिस्टेंस बनाकर नवरात्रि पर्व पर माता रानी के दर्शन करें क्योंकि आपके परिवार की सुरक्षा आप सब के हाथ में है, सभी शासन के नियमों का पालन करें और स्वस्थ रहें। इस दौरान थाना देवरी का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article