समस्त पावरलूम कारखानों को सामाजिक दूरी के साथ संचालित करने की अनुमति प्रदान करने हेतु मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने कलेक्टर बुरहानपुर को पत्र प्रेषित कर किया आग्रह | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समस्त पावरलूम कारखानों को सामाजिक दूरी के साथ संचालित करने की अनुमति प्रदान करने हेतु मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने कलेक्टर बुरहानपुर को पत्र प्रेषित कर किया आग्रह | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने कलेक्टर बुरहानपुर को एक पत्र प्रेषित कर बुरहानपुर नगर की सीमा के अंदर (परकोटे के अंदर) एवं बुरहानपुर नगर की सीमा के बाहर (परकोटे के बाहर) के समस्त पावरलूम कारखानों को निर्बाध रूप से चालू कराने हेतु आग्रह किया है। मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार उन्होंने उल्लेख किया है, कि लाॅक डाउन और कर्फ्यू के कारण नगर की सीमा के (परकोटे के अंदर) एवं नगर की सीमा के बाहर (परकोटे के बाहर) की पावरलूम विगत दो माह से अधिक समय से पूर्णरूप से बंद है। कुछ समय पूर्व उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में एक आदेश भी दिया है, किंतु रॉ मटेरियल (कोन एवं भीम) के अभाव में पावरलूम संचालित नहीं हो सके हैं। उसका कारण यह है कि पावरलूम धारक रॉ मटेरियल हेतु पूर्ण रूप से मास्टर वीवर्स पर निर्भर हैं एवं उनके द्वारा ट्रांसपोर्ट सेवाओं के बंद होने का हवाला देकर रॉ मटेरियल (सूत) आदि बाहर शहरों से बुलाने में उनकी कठिनाई के परिप्रेक्ष्य में असमर्थता व्यक्त की गई है। क्योंकि आप के द्वारा आज साइजिंग एवं प्रोसेस की इकाइयों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संचालित करने की विधिवत अनुमति प्रदान की गई है। इस को ध्यान में रखते हुए बुनकरों के व्यापक हित में हमारा आपसे आग्रह है कि नगर की सीमा के अंदर के एवं नगर की सीमा के बाहर के समस्त पावरलूम कारखानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चालू करने की अनुमति प्रदान करने हेतु आदेशित करेंगे तथा बीम कोन आदि की व्यवस्था हेतु भी सर्व संबंधितों को पृथक आदेश के माध्यम से पाबंद करेंगे। आशा है आप हमारे इस निवेदन को स्वीकार कर उचित आदेश जारी करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article