देवरी नगर पालिका कार्यालय में नहीं है एक भी जगह सार्वजनिक सैनेटाइजर, जिम्मेदार बने हुए हैं लापरवाह, नगरपालिका में दौड़ रहे हैं कागजी घोड़े | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर पालिका कार्यालय में नहीं है एक भी जगह सार्वजनिक सैनेटाइजर, जिम्मेदार बने हुए हैं लापरवाह, नगरपालिका में दौड़ रहे हैं कागजी घोड़े | New India Times

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां सरकार विभिन्न प्रकार की सावधानियां बर्त रही है और लाखों रुपए के फंड जारी कर रही है और कार्यलयों को सैनेटाइज करने की बात कर रही है वहीं देवरी नगरपालिका इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नगरपालिका देवरी के पूरे कार्यालय में सार्वजनिक रूप से कही भी सैनेटाइजर नहीं रखा हुआ है।एक केबिन में पांच से आठ लोग बैठे देखे जा सकते हैं। कार्यालय खुलने के कारण नगर के सौकड़ों लोग रोज अपने काम कराने जा रहे हैं। परंतु इतने गंभीर कोरोना वायरस के लिए नगरपालिका बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही है।यहां के वार्ड प्रभारी नगर के विभिन्न वार्ड से जब लौटते हैं।उसके बाद उन्हें सैनेटाइज होने की व्यवस्था तक नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि देवरी नगरपालिका छोटे मोटे काम करके वाह वाही लूटने में लगी है और प्रसानिक तौर पर केवल कागजी घोड़े दौड रही है। वहीं पूरे नगरपालिका में एक भी जगह हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे हम कह सकते हैं कि हाथ धोना केवल कागजों में चल रहा है।
अब देखना यह देखना होगा कि इस गंभीर बीमारी के लिए नगरपालिका देवरी क्या गंभीर होगी?

क्या कहते हैं जिम्मेदार
एक पांच लीटर का सैनेटाइजर रखा हुआ था, कोई उसे ले गया है कल मैं इसकी व्यवस्था करवाता हूँ, एक केबिन में पांच से आठ लोगों की अगर बात है, तो इसे भी दिखवाता हूँ: निशान्त श्रीवास्तव, सीएमओ नगर पालिका देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article