चोरी का खुलासा: पानी की मोटर व नकदी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना कठेला समय माता पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वीगार्ड कंपनी की पानी की मोटर तथा 1,250 रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समय माता अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 मई 2026 को दर्ज मु.अ.सं. 56/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को बीबी नगर मोड़, कठेला गर्वी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक वीगार्ड पानी की मोटर और कुल 1,250 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अंसार अहमद पुत्र रोजन अली, वसीम अहमद पुत्र इरशाद अहमद तथा बबलू कुमार पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम बगुलहवा ग्रांट, थाना कठेला समय माता शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रजापति, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल गगनदीप, कांस्टेबल छेदी चौरसिया तथा रिजर्व आरक्षी सुधीर पांडेय शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article