शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की कैम्पियरगंज तहसील इकाई का गठन रविवार को जीवन ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज, कल्याणपुर पीपीगंज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान किया गया। बैठक में तहसील इकाई गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष रामानंद कुमार ने किया। उनके मार्गदर्शन में गोरखपुर जनपद की कैम्पियरगंज तहसील इकाई का विधिवत गठन संपन्न हुआ।
नवगठित इकाई में अजमेर अली को तहसील अध्यक्ष चुना गया। वहीं वीरेंद्र प्रताप पांडेय, शमसुद्दोहा, शिवेन्द्र नाथ मिश्रा और मुकेश रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। रोशन अली एवं राहुल राज यादव को तहसील महामंत्री, जबकि योगेंद्र अग्रहरी, संदीप कुमार और गया पांडेय को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा राधेश्याम को सचिव, अनिल कुमार को तहसील संरक्षक, धर्मेंद्र सहानी और रोहित कुमार को मीडिया प्रभारी, तथा राधेश्याम, अरुण कुमार रावत एवं दयानंद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

