कोरोना पर नशेड़ी भारी: शराब की दुकान खुलते ही सड़कों पर गिरते-पड़ते दिख रहे हैं नशेड़ी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कोरोना पर नशेड़ी भारी: शराब की दुकान खुलते ही सड़कों पर गिरते-पड़ते दिख रहे हैं नशेड़ी | New India Times

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले डेढ़ माह से देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें बंद थीं जिस कारण प्रतिदिन शराब पीने वाले लोग अत्यधिक परेशान देखे गए। वहीं अब शराब की दुकानें खुलते ही शराब की दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग शराब लेने पहुंचे और पर्याप्त मात्रा में शराब की खरीदी की गई। वहीं कुछ गरीब लोग शराब पीने के बाद रोड पर गिरते पड़ते देखे गए। जब तक लॉक डाउन था तब तक सभी के घरों में शांति थी कोई भी शराब पीकर इधर-उधर गिरता पड़ता नहीं देखा गया लेकिन अब झाबुआ जिला के पेटलावद के गांधी चौक में अब अक्सर ऐसे दृश्य देखे जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पेटलावद पुलिस थाना के सामने एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ही लेटे दिखाई दिया जो अत्यधिक नशे में होने के कारण वहीं बेहोश की हालत में पड़ा था। ऐसे हालात में शासन को अपने अर्थव्यवस्था की चिंता है इनकी नहीं, ये तो ऐसे ही नशे में गिरते पड़ते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article