पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का हुआ समापन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का हुआ समापन | New India Times

ब्लाक संसाधन केंद्र लहरपुर में आयोजित पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का समापन समारोह् संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने प्रतिभागी शिक्षकों की प्रस्तुति का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन केआरपी अनवर अली ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा अभिनय विधि शिक्षण की विधियों का प्रदर्शन किया गया जिसे लोगों द्वारा सराहा गया। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने प्रशिक्षण के समापन समारोह में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, समग्र शिक्षा अभियान में निष्ठा प्रशिक्षण, मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रशिक्षण में कक्षा शिक्षण की विधियों की रोचक ढंग से जानकारी दी गई, साथ ही साथ शिक्षकों में उत्साहवर्धन कर उन्हें विद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में भाषा शिक्षण, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, आकलन की अवधारणा, कला आधारित शिक्षण, समावेशी शिक्षा, सीखने के प्रतिफल, कक्षा शिक्षण में आई टी का प्रयोग आदि बिंदुओं पर जानकारी दी गई। प्रतिभागी शिक्षकों ने, गुफा बोलती है, टपका का डर, मुर्गे का अखबार आदि पाठों की, अभिनय द्वारा प्रस्तुति दी गई। पोषण, पर्यावरण, गणित किट और विज्ञान किट के प्रभावशाली प्रयोग का भी प्रदर्शन किया गया और फीडबैक दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अनवर अली, एसआरपी अंजना मिश्रा, केआरपी योगेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह ,संदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षक आलोक कुमार वर्मा, अनुज कुमार, पंकज वर्मा, सौरभ शुक्ला आदि ने भी शिक्षा में प्रोजेक्टर का प्रभावशाली प्रयोग, क्यूआर कोड, और विभिन्न ऐप के प्रयोग और लिंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article