यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय मीणा के निकट सुपरवीजन में कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या व मारपीट के एक तीन माह पुराने मामले में एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि दिनांक 23 नवम्बर 2019 को धौलपुर के तगावली गांव में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। इस दौरान एक पक्ष के 60 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल की मौत हो गई थी। मृतक बाबूलाल के परिजनों ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बांकेलाल लोधा और उसके बेटे तगावली सरपंच आशीष लोधा सहित 8 से 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। जिस पर थाना कोतवाली पर अभियोग संख्या 502/19 दर्ज हुआ था जिसमें आज दिनांक 27.02.2020 को थानाधिकारी थाना कोतवाली रमेश तंवर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने आरोपी बांकेलाल लोधा निवासी तगावली थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शुदा आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।
