स्कूल ईको वैन-ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल व दो स्कूली बच्चे भी हुए घायल | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

स्कूल ईको वैन-ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल व दो स्कूली बच्चे भी हुए घायल | New India Times

देवरी नगर के प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन की ट्रैक्टर ट्राली एवं बाइक की भिड़ंत होने के बाद वैन में सवार 8 बच्चों में दो बच्चों को मामूली चोटें आईं व अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार करके घर भेजा गया व स्कूल वैन चालक तरूण पाठक पिता कन्छेदी पाठक पृथ्वी वार्ड व मोटर साइकिल चालक सुखदेव पिता वृन्दावन पटेल को ज्यादा गंभीर होने पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

स्कूल ईको वैन-ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल व दो स्कूली बच्चे भी हुए घायल | New India Times

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना करीब दोपहर दो बजे देवरी के बायपास रोड अमन पैलेस होटल के पास की है जिसमें देवरी नगर के सनशाइन स्कूल में छात्र-छात्राओं के परिवहन में चल रही बैन स्कूल छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी जिसमें करीब आठ बच्चे सवार थे स्कूल वैन नगर के पुराना बाईपास से गुजर रही थी कि उसी वक्त सामने से आए एक ट्रैक्टर-ट्राली जिसमें विधुत पोल भरे हुए थे जो बिना नंबर के वाहन से परिवहन किया जा रहा था जिसमें पीछे से आ रही स्कूल वेन ट्राली में रखे खम्बो से टकरा गई। इस घटना में घायल हुए सभी छात्र सनसाइन स्कूल के एल केजी नर्सरी क्लास के बताये जा रहे हैं। ऐसी घटना शासन के बिना नियम से स्कूल की गाड़ियां आये दिन चलायी जा रही हैं साथ ही शहर में कई वाहन तेज स्पीड व बिना नम्बर के दौड़ाए जा रहे हैं और देवरी प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुये हादसों का इंतजार करते रहते हैं मगर अभी तक उनके द्वारा कार्यवाही के लिये कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

स्कूल ईको वैन-ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल व दो स्कूली बच्चे भी हुए घायल | New India Times

स्कूली वैन की टक्कर की खबर नगर में आग की तरह फैली जिससे बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल में पहुंच गए जहां अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूली वैन में करीब 16 बच्चे सवार थे। सूचना मिलने पर देवरी एसडीओपी अजीत पटेल एवं थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article