मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नेहा विलास जोगी के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही NEET पेपर लीक मामले पर भी गंभीर चर्चा हुई और इसे बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय बताया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला प्रभारी किरण चौधरी, छिंदवाड़ा की नगर प्रभारी मनीषा पाल, प्रतिभा मेश्राम, मीना ढोके, कीर्ति पठारे, सुमित्रा घोहाटे, सुमित्रा मोहजे, उषा चौव्हान, पुष्पा आंद्रे, जयश्री बल्कि, शारदा धुमाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
— मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, NIT पांढुर्णा (मप्र)

