पन्ना में बंद ONGC कैंप पर ‘मेगा चोरी’, 16 AC आउटर यूनिट्स रातों-रात गायब | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना में बंद ONGC कैंप पर ‘मेगा चोरी’, 16 AC आउटर यूनिट्स रातों-रात गायब | New India Times

पन्ना जिला के अमानगंज क्षेत्र में एक सुनियोजित और चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। गुनौर-अमानगंज रोड स्थित बंद पड़े ONGC (तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम) के पूर्व कैंप को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने एक साथ 16 एयर कंडीशनर (AC) की आउटर यूनिट्स चोरी कर लीं। भारी-भरकम मशीनों को बिना किसी शोर-शराबे के उखाड़ ले जाना पेशेवर गिरोह की ओर इशारा कर रहा है।
फरियादी मुकेश चौबे के अनुसार, 25 मई 2026 की शाम तक परिसर पूरी तरह सुरक्षित था। लेकिन 30 मई की सुबह जब खेत मजदूर फुल्लन कुशवाहा मौके पर पहुंचा, तो वहां का नजारा बदला हुआ था। कमरों के बाहर केवल कटे हुए तार और खाली स्टैंड मिले, जबकि सभी 16 आउटर यूनिट्स गायब थीं।
मौके की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। यह भी माना जा रहा है कि चोरी के लिए कटर और वाहनों का इस्तेमाल किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस हरकत में आई और मुकेश चौबे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कार्यवाहक हेड कांस्टेबल शिवम शर्मा को सौंपी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के पीछे स्थानीय कबाड़ माफिया का हाथ है या किसी अंतरराज्यीय गिरोह का। संदिग्धों और पुराने अपराधियों से पूछताछ जारी है तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article