अवैध देसी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, जंगल क्षेत्र में महिला चला रही थी अवैध भट्टी, पुलिस ने मौके पर नष्ट किया उपकरण | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/वसई-विरार (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध देसी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, जंगल क्षेत्र में महिला चला रही थी अवैध भट्टी, पुलिस ने मौके पर नष्ट किया उपकरण | New India Times

अपराध शाखा कक्ष-3 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विरार पूर्व के बरफपाड़ा क्षेत्र में जंगल के भीतर संचालित अवैध देसी शराब की भट्टी पर छापा मारकर करीब 62,050 रुपये का सामान जब्त किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रूप से देसी शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में शराब बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद हुए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब, वॉश, एल्यूमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक ड्रम समेत अन्य सामग्री जब्त की। वहीं, मौके पर मौजूद उपकरणों को ले जाना संभव न होने के कारण पंचनामा कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।
जांच में सामने आया कि यह अवैध भट्टी बरफपाड़ा निवासी एक महिला संचालित कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम 1949 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article