मिर्जापुर के नटवा बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर के नटवा बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप | New India Times

मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित नटवा बिजली सब स्टेशन में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि पूरा सब स्टेशन धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
इस हादसे के चलते जंगी रोड, लाल डिग्गी और विंध्याचल समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article