बकरा ईद पर भुसावल में GNRF का सराहनीय कदम, ठंडे पानी के स्टॉल से लोगों को मिली राहत | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बकरा ईद पर भुसावल में GNRF का सराहनीय कदम, ठंडे पानी के स्टॉल से लोगों को मिली राहत | New India Times

बकरा ईद के मुबारक मौके पर GNRF भुसावल टीम की ओर से खड़का रोड स्थित न्यू ईदगाह के पास भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी का स्टॉल लगाया गया। ईद की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल पर पहुंचकर ठंडा पानी पिया और गर्मी से राहत महसूस की।
इस दौरान लोगों ने GNRF टीम की इस इंसानी खिदमत की जमकर सराहना की और दुआओं से नवाज़ा। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि इस तरह की पहल गर्मी के मौसम में बेहद राहत देने वाली है।

बकरा ईद पर भुसावल में GNRF का सराहनीय कदम, ठंडे पानी के स्टॉल से लोगों को मिली राहत | New India Times

GNRF के जिम्मेदारों ने बताया कि देशभर में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जलगांव जिला GNRF अध्यक्ष रफीक रोशन कादरी, दावत-ए-इस्लामी जिला अध्यक्ष जुबेर अत्तारी, शहर अध्यक्ष शोएब अत्तारी, अब्दुल सईद, युसूफ खान, फरीद शेख, साबिर मनियार, हाजी शाकिर, हाजी तनवीर, हाफिज कासिम और आबिद शेख सहित कई लोगों का अहम सहयोग रहा।
GNRF की इस पहल को आमजन ने खूब सराहा और संस्था के लिए नेक ख्वाहिशात का इज़हार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article