ग्वालियर में माहवारी पर टूटी चुप्पी, ‘शर्म नहीं सम्मान’ का संदेश, समर्पण सेवा समिति का पिंटू पार्क बस्ती में जागरूकता शिविर, 150 महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में माहवारी पर टूटी चुप्पी, ‘शर्म नहीं सम्मान’ का संदेश, समर्पण सेवा समिति का पिंटू पार्क बस्ती में जागरूकता शिविर, 150 महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड | New India Times

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर शहर की पिंटू पार्क बस्ती में समर्पण सेवा समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और किशोरियों व महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना रहा।
समिति की सदस्य स्वाति शर्मा, ऋचा सेंगर और कीर्ति शाक्य ने बताया कि आज भी समाज में माहवारी को लेकर खुलकर चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा कि 28 मई की तारीख महिलाओं के औसत 28 दिन के मासिक चक्र और लगभग 5 दिन की अवधि को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

ग्वालियर में माहवारी पर टूटी चुप्पी, ‘शर्म नहीं सम्मान’ का संदेश, समर्पण सेवा समिति का पिंटू पार्क बस्ती में जागरूकता शिविर, 150 महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड | New India Times

कार्यक्रम में डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, दीपेश और हेमंत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान 80 से अधिक किशोरियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई।
समिति द्वारा 150 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में पुरुषों और लड़कों को भी शामिल किया गया, ताकि वे परिवार में सहयोगी की भूमिका निभा सकें। समिति ने कहा कि जब तक समाज का एक बड़ा वर्ग चुप रहेगा, तब तक वास्तविक बदलाव संभव नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article