त्याग, समर्पण और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

त्याग, समर्पण और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | New India Times

ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में सामूहिक नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और सौहार्द की दुआ मांगी।
ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती जुनैद के नेतृत्व में सैकड़ों नमाज़ियों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की विशेष प्रार्थना की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा की गई। आएशा मस्जिद में सुबह 6:15 बजे, मस्जिद वाडा में 7:00 बजे, ईदगाह में 8:00 बजे तथा मस्जिद गरीब नवाज में दो जमातें आयोजित हुईं, जिनमें पहली 8:30 बजे और दूसरी 9:00 बजे अदा की गई।
ईद-उल-अजहा का पर्व त्याग, समर्पण और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हजरत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) और हजरत इस्माइल (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। मुस्लिम समाज में इस पर्व का विशेष महत्व है, जिसे लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।
ईदगाह के बाहर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। नमाज़ के बाद उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article