अंबाड़ा में अवैध सट्टा और कोयला खुदाई से बिगड़ रहा युवाओं का भविष्य, ग्राम पंचायत ने थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अंबाड़ा में अवैध सट्टा और कोयला खुदाई से बिगड़ रहा युवाओं का भविष्य, ग्राम पंचायत ने थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग | New India Times

अंबाड़ा में अवैध कारोबार चलने के आरोप, कोयले की अवैध खुदाई और सट्टे की पट्टी से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका, ग्राम पंचायत ने थाना प्रभारी से लगाई गुहार।

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र की चौकी अंबाड़ा में वर्तमान समय में अवैध धंधों की बाढ़-सी आ गई है। ग्राम पंचायत अंबाड़ा द्वारा थाना प्रभारी को एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में जगह-जगह सट्टे की पट्टियां काटी जा रही हैं।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि इन गतिविधियों का संचालन ग्राम के ही कुछ संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण ग्राम अंबाड़ा के युवाओं सहित कई परिवार बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं।

इसके अतिरिक्त ओपन कास्ट एवं अन्य खंतियों से अवैध रूप से कोयला निकालने का कार्य भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। लगभग छह माह पूर्व ग्राम के दो नवयुवकों की अवैध खुदाई के दौरान खंती में दबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद अंबाड़ा क्षेत्र में पुनः अवैध कोयला खुदाई का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है।

ग्राम पंचायत का कहना है कि इन दोनों अवैध धंधों के कारण पंचायत क्षेत्र के युवा गलत गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं तथा अपनी जान भी गंवा रहे हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सट्टे और अवैध कोयला खुदाई पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में लापरवाही बरती गई, तो सरपंच सहित समस्त जनप्रतिनिधि आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article