भीषण गर्मी में राहत: भुसावल में मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल शुरू, GNRF की पहल, बस व रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को मिल रही है राहत | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भीषण गर्मी में राहत: भुसावल में मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल शुरू, GNRF की पहल, बस व रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को मिल रही है राहत | New India Times

भीषण गर्मी के चलते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बीच भुसावल में यात्रियों और राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल शुरू किया गया है। यह स्टॉल बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के समीप लगाया गया है, जिससे बस और ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है।
स्टॉल का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवक हाजी सलीम सेठ जुड़ीवाला के हाथों किया गया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की।
इस मौके पर दावते इस्लामी इंडिया, जलगांव के जिला अध्यक्ष जुबेर अत्तारी ने बताया कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन, दावते इस्लामी की एक सामाजिक एवं कल्याणकारी शाखा है, जो समय-समय पर विभिन्न जनहित कार्यों का संचालन करती है। संस्था द्वारा सर्दियों में कंबल वितरण, गर्मियों में पेयजल व्यवस्था, वर्षा ऋतु में पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति अभियान तथा जरूरतमंदों को राशन किट वितरण जैसे कार्य किए जाते हैं।

भीषण गर्मी में राहत: भुसावल में मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल शुरू, GNRF की पहल, बस व रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को मिल रही है राहत | New India Times

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने-अपने क्षेत्रों में भी पानी के स्टॉल लगाकर समाज सेवा करें। साथ ही, घरों के बाहर पक्षियों और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में GNRF के जिला अध्यक्ष रफीक रोशन कादरी, भुसावल शहर अध्यक्ष सईद अत्तारी, हाजी तनवीर, फरीद शेख, युसुफ खान, हाफिज कासिम, कारी इदरीस, साबिर मनियार, मौलाना जुल्फिकार मिस्बाही, इमरान शेख, अज़हर कादरी अत्तारी और आसिफ अत्तारी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article