नल-जल मिशन के पाइप से भरा ट्रक रेलवे गेट में फंसा, घंटों बाधित रहा आवागमन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नल-जल मिशन के पाइप से भरा ट्रक रेलवे गेट में फंसा, घंटों बाधित रहा आवागमन | New India Times

जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस के रेलवे गेट पर एक बार फिर नल-जल मिशन योजना के पाइप से भरा ट्रक फंस गया। यह ट्रक छिंदवाड़ा की ओर से दमुआ की तरफ जा रहा था, तभी जीएम ऑफिस के रेलवे गेट में आकर फंस गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

ट्रक के फंसने के बाद क्रेन की मदद से पाइपों को उतारकर रेलवे गेट की दूसरी ओर पहुंचाया गया। इसके लिए पाइपों को एक-एक करके दो बार वाहन में लोड कर दूसरी ओर ले जाया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे गेट के इस ओर से दूसरी ओर ले जाया जा सका।

बताया जा रहा है कि ओवरलोड होने के कारण नल-जल मिशन योजना के पाइप ले जाने वाले ट्रकों को यहां से निकालने में बार-बार परेशानी हो रही है। बीते दिनों में भी कई बार इस स्थान पर ट्रक फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article