यवतमाल में 20 अप्रैल को बाल संस्कार एवं भारतीय संस्कृति प्रसार परियोजना का शुभारंभ | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में 20 अप्रैल को बाल संस्कार एवं भारतीय संस्कृति प्रसार परियोजना का शुभारंभ | New India Times

बाल्यावस्था में संस्कारों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रभाव को बालमन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सर्वत्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली” द्वारा महाराष्ट्र में एक विशेष परियोजना शुरू की जा रही है।

इस परियोजना का उद्घाटन समारोह सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मानकरवाड़ा, संकटमोचन रोड, महेश भवन के सामने, यवतमाल में किया गया है।

इस अवसर पर यवतमाल के विधायक मा. बाळासाहेब मांगुळकर उद्घाटन करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षण मंत्री मा. वसंतराव पुरके करेंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे। इनमें नगर परिषद उमरखेड के उपाध्यक्ष नितीन माहेश्वरी, नगरसेवक चंद्रशेखर चौधरी, मनसे अध्यक्ष देवाभाऊ शिवरामवार, शिवसेना (ठाकरे गुट) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गायकवाड, भाजपा के जिला महामंत्री राजाभाऊ पडगीलवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का समावेश है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र के अधिकारी जैसे पप्पुभाऊ भोयर (शिक्षणाधिकारी, माध्यमिक), मंगला मुन (सहायक आयुक्त, समाज कल्याण) तथा अन्य अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रा. मिनाक्षी सावळकर (पानझाडे), प्रोजेक्ट डायरेक्टर, महाराष्ट्र, सर्वत्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article