वरणगांव में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई | New India Times

इमरान खान, मुक्ताईनगर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिले की भुसावल तहसील के वरणगांव में 14 अप्रैल 2026 को ऑर्डनन्स फैक्टरी हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज तथा किमान कौशल्य विभाग में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री एम. वी. भोईटे सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों का स्मरण करते हुए उनके महान कार्यों को नमन किया। साथ ही सामाजिक समता, शिक्षा के महत्व और संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article