प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती, युवक की उम्र 21 वर्ष से कम होने पर प्रशासन ने रुकवाया विवाह | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय बालिग युवती 20 वर्षीय युवक के प्यार में घर से भागकर जुन्नारदेव आ पहुंची, जहां दोनों के विवाह की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। महिला एवं बाल विकास विभाग और जुन्नारदेव पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि लड़की तो बालिग है, लेकिन लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम है।

इसके बाद टीम ने परिवार के लोगों को समझाइश दी और विवाह को रुकवाया। साथ ही युवक के 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने की समझाइश दी गई। इसके बाद परिजन मान गए और विवाह बाद में करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article