सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रटई, मजरा काजी खेड़ा में PDA चौपाल एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मौजूद पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार जताया।
PDA चौपाल के दौरान उन्होंने वंचित, शोषित, गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। इन मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा, ताकि लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे और बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान में दिए गए सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांतों को जमीन पर लागू करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 2027 के चुनाव में बदलाव का संकल्प लेने और समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जिताकर सरकार बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पूर्व में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में फिर से समाजवादी सरकार बनने पर संविधान की भावना के अनुरूप नई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान अजय कुमार धीमान को लोहिया वाहिनी जिला सचिव पद का मनोनयन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजय कुमार धीमान ने किया और मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान, ओमकार लोधी, शशी यादव, दिनेश यादव (प्रधान), आनंद पासवान, मो. हनीफ, उदयभान यादव, अशर्फी लाल धीमान, अर्चना रावत, अजय लोधी, राजेश लोधी, बृजभान यादव, मो. साहिल, अर्जुन धीमान, अमरेश धीमान, हरी शंकर रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

