स्व. अंगूरी देवी की तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सिंघावली अहीर के चेयरमैन रोहित यादव की माता स्वर्गीय अंगूरी देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री जीत सिंह की तेरहवीं पर राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक जगत से जुड़े हजारों लोगों ने शिरकत की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय अंगूरी देवी जी की तेरहवीं पर सिंघावली अहीर स्थित उनके आवास पर हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय अंगूरी देवी जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया और उनके धार्मिक व समाजसेवी कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि स्वर्गीय अंगूरी देवी जी ने समाजहित में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, सभी धर्मों का सम्मान करना तथा धार्मिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से हर संभव मदद करने के जो संस्कार अपने बच्चों को दिए हैं, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही परिश्रमी महिला थीं और इंसानियत का जीता-जागता उदाहरण थीं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उनके पुत्र रोहित कुमार यादव, कपिल यादव, दामाद महेन्द्रपाल यादव, पौत्र यश यादव, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, पूर्व चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव (अमीनगर सराय), महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आचार्य अजीत (गौरीपुर मीतली), सपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्रदेव यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव व बिल्लू प्रधान, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, भाजपा नेता नरेश वर्मा, किसान नेता अन्नू मलिक, नितिन यादव, सपा नेता डॉ. तरूणदेव यादव, राहुल यादव, रवि बैंसला, नवनीत बंसल, खेमचंद, धर्मसिंह यादव, विजय मैनेजर, सतबीर, सतपाल, एस.के. शर्मा, रामकिशन सैडभर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article