मोहानलालगंज पुलिस की तत्परता: रेलवे ट्रैक पर मिले लापता युवक को परिजनों से मिलाया | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहानलालगंज पुलिस की तत्परता: रेलवे ट्रैक पर मिले लापता युवक को परिजनों से मिलाया | New India Times

मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने गोपाल खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रेलवे पटरी पर घूमते हुए देखा। संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित स्थान पर रोका, जिससे किसी अप्रिय घटना को टाला जा सका।
पूछताछ के दौरान युवक अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता सका, जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का अंदेशा हुआ। पुलिस टीम ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उससे संवाद स्थापित किया। काफी प्रयासों के बाद युवक ने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया।
उक्त नंबर पर संपर्क करने पर युवक की पहचान राम हरि पुत्र जगदीश, निवासी जटनगर, थाना शिवरोड, जनपद करौली (राजस्थान) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राम हरि मानसिक रूप से बीमार है और करीब 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था, जिसकी वे लगातार तलाश कर रहे थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को मोहनलालगंज थाने बुलाया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। अपने लापता सदस्य को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने मोहनलालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article