गुजरात के मुख्यमंत्री Bhupendra Patel को आदिराज पारणोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी 16 से 20 अप्रैल तक श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ स्थित श्री जयंतसेन म्यूजियम में पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब आदि विशाल श्रमण-श्रमणी भगवंत की निश्रा में आदिराज पारणोत्सव (वर्षीतप पारणा) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि इस पारणा महोत्सव में 60 से अधिक साधु-साध्वी भगवंत एवं 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा 20 अप्रैल (अक्षय तृतीया) के दिन संपन्न होगा।

इसी क्रम में कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका Bhupendra Patel, मुख्यमंत्री Gujarat, को उनके कार्यालय में पहुंचकर म्यूजियम ट्रस्ट सचिव मुकेश जैन (नाकोड़ा), रमेशभाई नडियाद, अरविंदभाई देसाई एवं डिम्पलभाई द्वारा भेंट की गई।

साथ ही त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष वाघजीभाई वोरा को भी आमंत्रण पत्रिका प्रदान की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article