जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस मुख्यालय, भोपाल में 44वें एवं 45वें बैच के प्रशिक्षु डीएसपी अधिकारियों से संवाद करते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं जनविश्वास अर्जित करने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है, इसलिए अधिकारियों को निरंतर सीखते रहना, स्वयं को अपडेट रखना तथा iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म के माध्यम से AI एवं साइबर कौशल विकसित करना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम है—जहां जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता, दोनों जरूरी हैं।
प्रशिक्षण उपरांत फील्ड में पदस्थापना के दौरान अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान एवं जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक सूचना का सत्यापन कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
विश्वास है कि ये युवा अधिकारी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज में सुरक्षा, न्याय और भरोसे को सशक्त करेंगे।

