डॉ. एस.के. वर्मा पर मरीज के परिजन से बदसलूकी का आरोप, क्लिनिक में विवाद का मामला आया सामने | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

डॉ. एस.के. वर्मा पर मरीज के परिजन से बदसलूकी का आरोप, क्लिनिक में विवाद का मामला आया सामने | New India Times

अंबेडकरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर और मरीज के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर एक मरीज के साथ कथित तौर पर बुरा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

यह मामला टांडा रोड स्थित देवांश पेट्रोल पंप के समीप स्थित शिविका स्किन क्लिनिक का बताया जा रहा है, जहां डॉ. एस.के. वर्मा, जो पूर्व में जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ रह चुके हैं, अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कृष्णा नाम का एक मरीज अपनी त्वचा संबंधी समस्या लेकर क्लिनिक पहुंचा था।

आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर 1550 रुपये का बिल बनाया। जब मरीज के परिजन ने डॉक्टर से कहा कि वे केवल आवश्यक दवाएं ही लिख दें, क्योंकि उनका स्वयं का मेडिकल स्टोर है, तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर नाराज हो गए और मरीज से तीखी भाषा में बात करने लगे। साथ ही यह भी आरोप है कि डॉक्टर ने दवा देने से इनकार कर दिया और परिजनों से बहस करने लगे। इसके अलावा पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि क्लिनिक में दवाएं बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं। हालांकि, इस मामले में डॉक्टर पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article