किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, समर्थन मूल्य पर खरीदी जल्द शुरू करने की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

Madhya Pradesh Congress Committee भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों की गेहूं उपार्जन तिथि में लगातार बदलाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी, सहकारी ऋण वसूली की बाध्यता तथा कम दामों पर उपज बेचने की मजबूरी के विरोध में जिला बुरहानपुर मुख्यालय पर किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया।

यह धरना प्रदर्शन District Congress Committee Burhanpur के अध्यक्ष Rinku Tank तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक Ravindra Mahajan के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं सांसद फोटो सेशन करना बंद करें और जल्द से जल्द किसानों की फसल जैसे गेहूं, चना, मक्का और सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाए। साथ ही जिले में शीघ्र मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो Jitu Patwari, Umar Singhhar तथा Arun Yadav के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर यह आंदोलन किसानों के हक और न्याय की मांग को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के मीडिया प्रभारी Tafazzul Hussain Mulayamwala ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी, हेमंत पाटिल, हाजी वाजिद इकबाल और फहीम हाशमी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी, हाजी वाजिद इकबाल, जसलीन कीर, श्रीमती हर्षराज देवड़ा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, उप नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट उबेद शेख, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, फहीम हाशमी, मुज्जु मीर, आरिफ खान, हमीद उल्लाह खान, आसिफ खान, विनोद मोरे, हफीज मंसूरी, जावेद खान, कैलाश यवतकर, आशीष भगत, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, हेमंत सोनवणे, हेमंत पाटिल, श्रीमती भारती विनोद पाटिल, प्रकाश बेस, बलवंत पाटिल, सुनील सोनवणे, पदम चौहान, मुकेश बुंगड़, आरती लांडे निर्मल, भास्कर महाजन, गोपाल महाजन, गणेश पाटिल, हाजी शेख रुस्तम, रामभाऊ लांडे, नितिन इंगले, अशोक पाटिल, अनिल हवेलीवाले और शैलेन्द्र इंगले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article